पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही कंधरापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




