आजमगढ़ सियार को आधा निगलकर चार दिन से धान के खेत में पड़ा अजगर

Spread the love

आजमगढ़ सियार को आधा निगलकर चार दिन से धान के खेत में पड़ा अजगर

खेत में विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम का इंतजार

आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव में विशालकाय अजगर के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। गांव निवासी राजाराम यादव के ट्यूबवेल के पास धान के खेत में पिछले चार दिनों से अजगर पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर ने एक सियार को अपना शिकार बना लिया है और उसे करीब आधा निगलने के बाद वहीं पड़ा है।

धान की फसल के बीच कई दिनों से अजगर के पड़े होने के कारण आसपास के किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। वहीं, वन विभाग को भी सूचना देने के लिए कई नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी है।

ग्रामीणों का कहना है कि अजगर कभी भी खेत से निकलकर आबादी की ओर जा सकता है। इससे खेतों के आसपास रहने वाले परिवारों में भी भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अजगर को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीणों के साथ वन्यजीव की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *