बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का टोल प्लाजा गदनपुर पर भव्य स्वागत

Spread the love

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का टोल प्लाजा गदनपुर पर भव्य स्वागत

बूढ़नपुर। आजमगढ़ । विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया के अंतर्गत बूढनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आगमन पर टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एडी बेसिक कौस्तुभ सिंह भी मौजूद रहे। जिनके साथ अपनी मित्रवत सहयोग बढ़ाते हुए सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों व कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से मंत्री जी का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री संदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया।

इस मौके पर कई अधिकारी, शिक्षक व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वागत समारोह को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। इस मौके पर बूढनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मंशा राम, सिब्बू सिंह, अभिनाश पाठक, संजय सिंह, शैलेश सिंह, जगदम्बा प्रसाद सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह ,आनंद ,अजय तिवारी, लक्ष्मण गुप्ता, अभिषेक पटेल, मनोज सिंह, जगन्नाथ राजभर, सनी सैनी, धीरेंद्र प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *