जौनपुर,स्वरित चौरसिया (97.2%) एवं निवेदिता दुबे (97.0%) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। 

Nivedita Dubey 97.0%
Spread the love

जौनपुर,स्वरित चौरसिया (97.2%) एवं निवेदिता दुबे (97.0%) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।  डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनटॉपर्स ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन

जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा, जौनपुर का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के टॉपर्स में स्वरित चौरसिया ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं निवेदिता दुबे ने 97.0 प्रतिशत तथा तेजस अग्रहरि ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अरीबा मुख्तार एवं अफरीदी सिद्दीकी ने 95.6 प्रतिशत, श्रुति यादव ने 95.4 प्रतिशत, मानस चौरसिया ने 94.5 प्रतिशत तथा इब्राहिम अयान खान एवं अमीना बेगम ने 94.0 प्रतिशत अंक अर्जित किए।अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में हयात फातिमा (93.0%), अथर्व साहू (92.4%), मयंक अस्थाना (92.2%), आयत रिजवी (92.0%), अहद फरीद (91.8%), खुशी प्रजापति (91.4%) तथा अरीबा नूर (91.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के प्रेसीडेंट डॉ. अब्दुल कादिर खान, डायरेक्टर जरिया अधमी तथा प्रिंसिपल अलका मैम ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

Swarit chaurasiya 97.2%
Swarit chaurasiya
97.2%

Nivedita Dubey 97.0%
Nivedita Dubey
97.0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *