प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आजमगढ़ जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान
(आजमगढ़) केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सुरक्षा और सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था देना है, इस योजना में गंभीर और सामान्य बीमारियों एवं अस्वस्थ व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड के द्वारा ₹500000 का निशुल्क इलाज संभव हो पाता है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आजमगढ़ जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के आर वर्मा ने बताया कि, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है इसमें आजमगढ़ जनपद में अब तक (14.5) साढ़े चौदह लाख लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें विभिन्न असाध्य बीमारियों का निर्धन परिवारों का इलाज संभव हो पता है। इस योजना में आजमगढ़ जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
वही इलाज करवा रहे मरीजों एवं उनके परिजनों ने बताया कि इस योजना के द्वारा उनका बेहतर इलाज संभव हो पा रहा है, जिससे वह एक बेहतर स्वास्थ्य की तरफ अग्रसर हुए हैं। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।




