स्वामी विवेकानंद पार्क का होगा सुंदरीकरण, कॉलोनी वासी आये आगे

Spread the love

आजमगढ़ रखरखाव और देखभाल के अभाव में बिखर रहे स्वामी विवेकानंद पार्क में सुंदरीकरण होगा और मंगलवार से भंडारे और सुंदरकांड का आयोजन भी किया जाएगा इसके लिए आज विवेकानंद कॉलोनी वासियों की एक बैठक फौजदार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि पूर्व में जिलाधिकारी रहे तुलसी गौड़ और स्वर्गीय धनुषधारी सिंह रणतूय संस्थापक एवं प्रभु नारायण पांडे प्रेमी एवं शारदा शिक्षण संस्थान के संस्थापक फौजदार सिंह के प्रयास से बीते वर्ष 1994एव 1995 में जो बुनियाद रखी गई थी वह अब निरंतर आगे भी जारी रहेगी इसके लिए आज पुन: एक बैठक दुर्गा टॉकीज के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता फौजदार सिंह ने की जिसमें इंद्रासन राय पटवध सरैया के मैनेजर रणतूय के संपादक महेंद्र सिंह स्तंभकार एवं लेखक सूरज जायसवाल आलोक जायसवाल जितेंद्र सिंह रवि सिंह कैलाश सिंह बबलू पंडित एवं मनोनीत सभासद मोनू सिंह देवेंद्र सिंह दयाशंकर उपाध्याय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे इस अवसर पर संरक्षक प्रभु नारायण पांडे प्रेमी की भी उपस्थिति रही,

जिसमें अपने अध्यीय भाषण में फौजदार सिंह ने कहा कि बिना स्वार्थ लिपता और बगैर किसी स्वार्थ के मेरी इच्छा है कि पार्क का सुंदरीकरण हो और आने वाले 26 तारीख को एक भव्य भंडारे एवं सुंदरकांड का आयोजन किया जाय जिस पर उपस्थित सदस्य गणों ने अपनी हामी भरते हुए कहा कि इस उचित कार्य के लिए हम लोग सदैव तत्पर रहेंगे, साथ ही निर्णय लिया गया कि पहले भंडारे का खर्च फौजदार सिंह और इंद्रासन राय संयुक्त रूप से वहन करेंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *