आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत एक घायल

Spread the love

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरा गोदाम के पास शनिवार को 5:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर से फूल टेंट का सामान और कपड़े लेकर स्कॉर्पियो वाहन सपनहर गांव (थाना रानीपुर सराय) में एक शादी समारोह में जा रहा था। जैसे ही वाहन भीरा गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा, सड़क पर बने गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई, फिर एक मकान से जा भिड़ी और अंत में खंभे से टकराकर पलट गई।हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों व मृतकों को बाहर निकाला।

 

इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक अभय उर्फ सोनू (लगभग 30 वर्ष, निवासी सपनहर) और प्रमोद सरोज (लगभग 35 वर्ष, निवासी आवक, थाना रानीपुर सराय) की मौत हो गई। वहीं दीपक सरोज पुत्र रमाकांत (निवासी सराय मोहन, ) गंभीर रूप से घायल हो गया,बरदह से उपचार के लिए जौनपुर रेफर कर दिया गया है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने बताया कि सभी मृतको को पीएम के लिए भेज दिया गया है । घायल को जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दियागया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *