आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने लेखपाल को किया निलंबित

Spread the love

रिपोर्ट महेंद्र सिंह: डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

आजमगढ़ केसगड़ी तहसील अंतर्गत भुवना बुजुर्ग गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री और खतौनी में नामों की गड़बड़ी को लेकर शिकायत सामने आई। जांच में लेखपाल की लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सगड़ी तहसील के विकास खंड अजमतगढ़ स्थित भुवना बुजुर्ग गांव में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों और किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री तथा खतौनी में नामों की गड़बड़ी की शिकायत की। मामले की जांच में सामने आया कि संबंधित लेखपाल द्वारा संशोधन न करते हुए रिपोर्ट भी नहीं लगाई गई, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ। लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। साथ ही तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे *स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की गई एवं बीमारी संबंधित दवाओं का वितरण भी किया गया*और ग्रामीणों का समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में हुए विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *