आजमगढ़ में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Spread the love

आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मामले में पीड़ित अवनीश राय ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायत दी थी कि मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए गए। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर ने पैसे हाथ में लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में लगातार रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जो सीधे मुख्यालय तक पहुंच रही हैं। निर्देशों के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *