रिलीफ इंडिया क्लब ने ‘एक शाम अमर बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम में शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
आजमगढ़। रिलीफ इंडिया क्लब के तत्वावधान में रविवार को हरिऔध कला केंद्र में ‘एक शाम अमर बलिदानियों के नाम’ शीर्षक से भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों, सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त जवानों तथा स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल की अपर आयुक्त ज्योति राय, विशिष्ट अतिथि सतीश राय, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, डीआरडीओ के जॉइंट डायरेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र यादव, अजय अग्रवाल, पवन कुमार (लोक दायित्व), संतोष श्रीवास्तव, राणा प्रताप राय सोनू, बाल कल्याण समिति के रजनीश श्रीवास्तव, अतुल अग्रवाल मुन्ना, क्लब के संरक्षक डॉ. सीके त्यागी, गौरव रघुवंशी, विजयलक्ष्मी मिश्रा एवं चंदन सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
समारोह में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। संगीत के क्षेत्र में तुषार सिंह एवं उनकी टीम ने सरस्वती वंदना, तेजस्विनी बरनवाल एवं उनकी टीम ने सामूहिक गायन तथा सपना बनर्जी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, टिनी टॉट्स स्कूल, साई शक्ति स्कूल, सनबीम स्कूल सैदवारा, रिदम डांस एकेडमी (अम्बुज सर), गियर अप एसजेटी डांस एकेडमी (सौरभ यादव), कलाकृति डांस एकेडमी (श्रेया चित्रांश), कोरियोग्राफर सुनील एवं उनकी टीम तथा अशोक गुप्ता की टीम ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। योगासन की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
समारोह का सबसे भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण वह रहा, जब देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें कर्नल बालेन्दू सिंह सेंगर, अमर शहीद रामसमूझ यादव एवं विनय उपाध्याय के परिजन शामिल रहे।
इसके साथ ही भारतीय थलसेना, वायुसेना एवं नौसेना में अपनी सेवाएं देकर राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सैन्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सार्जेंट तहसीलदार सिंह (वायुसेना), मास्टर वारंट ऑफिसर ऋषिकेश शुक्ला (वायुसेना), सूबेदार मेजर कृपाशंकर मिश्रा, सूबेदार रामनयन सिंह (थलसेना), वारंट ऑफिसर धीरेन्द्र लाल, मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर श्रवण कुमार यादव (भारतीय नौसेना), सूबेदार गिरीशचंद्र राय (थलसेना), सूबेदार श्री रामसमूझ यादव, जूनियर वारंट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार सिंह (वायुसेना), नायब सूबेदार जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, नायब सूबेदार रणधीर सिंह, हवलदार अभिमन्यु सिंह, सिपाही सौदागर राम, सिपाही विश्वनाथ राम, स्व. वारंट ऑफिसर श्रीपती सिंह के पुत्र राम कुमार सिंह, सूबेदार नागेंद्र यादव एवं नायक धनंजय यादव शामिल रहे।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी मिला सम्मान
देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इनमें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामहर्ष सिंह के पुत्र कमलेश सिंह, स्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मीकांत मिश्र के प्रपौत्र नरेंद्र प्रकाश मिश्र (महराजगंज) तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुरेंद्र नाथ यादव के प्रपौत्र मल्लू स्वराजी एवं जगलू स्वराजी शामिल रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट सतीश राय ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम के संचालक एवं रिलीफ इंडिया क्लब के सचिव राघवेंद्र मिश्रा लड्डू ने बताया की शहीदों के परिवारों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। गौरव रघुवंशी ने कहा की ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

समारोह में अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों और टीमों को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल,रित्वीक जायसवाल, श्रेय अग्रवाल, मृगांकशेखर सिन्हा,अल्का सिंह, अमितलता सिंह, अंजू राय,विवेक पाण्डेय, विवेकानंद पाराशर, विनय गुप्ता, सीताराम पाण्डेय, संगम अरोड़ा, राजेश अरोड़ा सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन समिति में विभोर अग्रवाल, अरविन्द चौरसिया, सागर सोनकर, अक्षय चौहान,शशांक तिवारी, गौतम बरनवाल,शशांक मिश्रा,सूरज निषाद उत्कर्ष, शिवानंद रावत,अजीत पाल, डब्लू शर्मा, विकास गुप्ता, चंदू सोनकर, कवि सोनकर, घनश्याम गुप्ता, शिवम चतुर्वेदी, मनु रस्तोगी सहित क्लब के अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिलीफ इंडिया क्लब के संरक्षक डॉ सीके त्यागी ने कार्यक्रम में सहभागी सभी अतिथियों, कलाकारों, सैनिक परिवारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





