करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

Spread the love

करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

– अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहिया पुरवा गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने नवनिर्मित मकान में झाड़ू-पोछा कर रही थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार, बसहिया पुरवा गांव निवासी इंदु शर्मा (35) पत्नी जोखू शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने नवनिर्मित मकान में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान मकान के चैनल गेट में सटे कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से गेट में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से इंदु गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें स्थानीय 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति जोखू शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 13 वर्षीय बेटी माला और सात वर्षीय बेटा शिवा शर्मा शामिल हैं। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। घटना के बाद से पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में पति जोखू शर्मा ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *