मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए, इस पर दें विशेष ध्यान

Spread the love

मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए, इस पर दें विशेष ध्यान

लालगंज विधानसभा के बॉटम-50 बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ एसडीएम ने की विस्तृत समीक्षा बैठक

लालगंज (आजमगढ़)। तहसील सभागार लालगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र लालगंज के बॉटम-50 बीएलओ, संबंधित सुपरवाइजरों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में मतदाता सूची में महिला मतदाताओं का जेंडर रेशियो सुधारने और महिलाओं के अधिक से अधिक फार्म भरवाने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी बीएलओ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। विशेष रूप से महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए पात्र महिलाओं से अधिक से अधिक फार्म भरवाए जाएं। इसके साथ ही बीएलओ को निर्धारित प्रारूप में रजिस्टर तैयार करने और मतदाताओं से संबंधित सूचनाओं को व्यवस्थित ढंग से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और घर-घर सत्यापन के माध्यम से पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को अभियान में सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *