पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में बाप-बेटे की मौत व तीन लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती, मऊ निवासी परिवार दिल्ली से कार द्वारा आ रहे थे घर।

Spread the love

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में बाप-बेटे की मौत व तीन लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती, मऊ निवासी परिवार दिल्ली से कार द्वारा आ रहे थे घर।

आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र में ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 216.2 पर कार चालक को नींद आने से नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला व दो बच्चे समेत तीन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मऊ जिले के रहने वाले पांच सदस्य इस कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर आ रहे थे, जहां इस घटना का सीसी फुटेज सामने आया है।

–

बताया गया कि मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सादाब दिल्ली में सिविल इंजीनियर रहे। वह दिल्ली के जामिया नगर के हाजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। रिश्तेदार के शादी में शामिल होने के लिए सादाब परिवार के साथ कार द्वारा दिल्ली से अपने गांव सुल्तानपुर आ रहे थे। कार में सादाब के अलावा उनके पिता 83 वर्षीय खुर्शीद अहमद, पत्नी 45 वर्षीया आसमां बानो, पुत्री 15 वर्षीया मायरा तथा 9 वर्षीय बेटे अदनान अहमद के साथ दिल्ली से घर के लिए निकले थे। वहीं कार को शादाब चला रहे थे, जहां आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 216.2 पर पुलिस के प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सीसी फुटेज की तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस तरीके से कार दाहिने डिवाइडर से टकराकर उसी लेन में बाएं तरफ जाकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की बचाव टीम ने सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सादाब और उनके पिता खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं आसमां बानो, मायरा तथा अदनान अहमद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक बच्चे अदनान अहमद की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *