भाजपा ने विनोद राय को सौंपी गोरखपुर क्षेत्र की कमान, पैतृक गांव जीबली में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

भाजपा ने विनोद राय को सौंपी गोरखपुर क्षेत्र की कमान, पैतृक गांव जीबली में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बरदह, आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव जीबली में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा माल्यार्पण कर मिठाई खिलाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। गांव और क्षेत्र में पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी मोबाइल फोन के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पार्टी और संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे।इस दौरान अखिलेश मिश्रा (गुड्डू), चंदेसर राय, प्रमोद राय, घनश्याम राय, सत्यम राय, राहुल राय, प्रबंधक विवेकानंद राय, मंडल अध्यक्ष शरद राय, सुनील सिंह, बृजेश राय, धीरेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र चौहान, अभिषेक सिंह उर्फ शुभम, प्रवीण यादव, पूर्व प्रधान हरीशचंद्र राय, मनीष राय, हीरू राय, विनीत राय, शेरू राय, शशिकांत राय, टुनटुन उपाध्याय, अमित बिंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी का क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम आप लोग की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे जनता के करीब हमेशा रहेंगे जो भी हमसे हो हमेशा सेवा करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *