मऊ में विद्युत विभाग पर स्मार्ट मीटर के नाम पर धाधली का आरोप

Spread the love

रिपोर्ट राजीव रंजन

मऊ जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हिन्दू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायत पत्र के माध्यम से बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली कर रहे हैं और चेकिंग के नाम पर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में कई गुना वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि छापेमारी के बाद सेटलमेंट के नाम पर लोगों को डराकर अवैध वसूली की जा रही है।

इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *