आजमगढ़ / कूबां पी जी कॉलेज में दुर्गा शक्ति फैलोशिप एवं साइकिल वितरण समारोह संपन्न।
कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर
नेवादा के सूरजनाथ सिंह ऑडिटोरियम में आज ‘दुर्गा शक्ति फैलोशिप एवं साइकिल वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री श्री प्रकाश सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के मंडलायुक्त श्री विवेक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडलायुक्त द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
समारोह में श्री पीयूष सिंह द्वारा 50 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, साथ ही मेधावी छात्रों को प्रकाश सिंह अवार्ड एवं मुरारका अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. अभिमन्यु यादव, श्री श्रीमती सावित्री सिंह, श्री पीयूष सिंह, श्रीमती छवि सिंह एवं आदित्य सिंह, श्री सुशील कुमार पांडे, पंकज कुमार सिंह सहित समस्त प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राणा प्रताप सिंह ने किया।





