सलेमपुर में भव्य समारोह के बीच आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन, उमड़ी भीड़
आजमगढ़। सलेमपुर पुरानी लाइन (अमर नर्सिंग होम के पास) ग्राम पंचायत में नव-निर्मित आँगनबाड़ी केंद्र का भव्य उद्घाटन समारोह बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री माननीय श्री दारा सिंह चौहान रहे, जिन्होंने फीता काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों और महिलाओं के पोषण व प्राथमिक विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्र रीढ़ की हड्डी के समान हैं। सरकार ग्रामीण स्तर पर इन बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाज सेवी श्री ऋत्विक जायसवाल (भाजपा नेता) मौजूद रहे। साथ ही अति विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ नेता श्री घनश्याम सिंह पटेल, श्री दिवाकर सिंह, जिला युवा मंत्री अमन श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री हरिहर चौहान, श्री लाल बहादुर त्यागी और पूर्व प्रधान सलेमपुर श्री रतन लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह की आयोजक सलेमपुर की प्रधान श्रीमती ऊषा देवी (पत्नी श्री सतीशचन्द्र, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य) रहीं। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निवेदक अनिल चौहान, आलोक चौहान, श्री राधे श्याम चौहान, लक्ष्मण चौधरी, दिनेश चौहान, लाल बादशाह, दिनेश कुमार, राकेश बहादुर कोटेदार, गोलू चौहान, प्रवीण चौहान, सत्यम चौहान, गोलू गौतम, प्रहलाद राम, राजेंद्र भारती, रमेश कुमार ‘राजभर’, रामानंद चौहान, खरपत्तू राम एवं समस्त सलेमपुर ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं।





