शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में 23 बूथ पर होंगे मतदान, 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में होगा कैद, इस चुनाव को लेकर 17 जिले में सबसे ज्यादा 8592 मतदाता आजमगढ़ जिले में

Spread the love

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में 23 बूथ पर होंगे मतदान, 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में होगा कैद, इस चुनाव को लेकर 17 जिले में सबसे ज्यादा 8592 मतदाता आजमगढ़ जिले में।

आजमगढ,उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आज 23 अक्टूबर को इस निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों में मतदान कराए जा रहे हैं, इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में आज 23 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए कल ही जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। जहां जिले में प्रशासन इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं।

बता दें कि विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद आज़मगढ़ में 22 ब्लॉक के कार्यालय, 2 तहसील सदर व सगड़ी तथा शिब्ली डिग्री कॉलेज समेत कुल 23 मतदान केंद्रों/बूथों पर प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक वोटिंग संपन्न कराई जायेगी। इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आजमगढ़ जिले में कुल 8592 मतदाता वैलेट पेपर के माध्यम से वोटो का प्रयोग करेंगे, जहां 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद होगा। खास बात यह भी है कि 17 जिलों में सबसे ज्यादा वोटरों की संख्या आजमगढ़ जिले में है जाहिर है बूथों की संख्या भी सबसे अधिक होगी। इस चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन-पुलिस द्वारा 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं उच्च अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों/बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये गये है। जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ताकि मतदाता की किसी प्रकार की शिकायत आने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण किया जाएगा। इस गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन में जो शिक्षक बोनाफाइड मतदाता है, उन्हें मताधिकार हेतु आज विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया। यह भी बताया गया कि मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। वहीं मतदाताओं ने वोट देने के बाद शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अपना मुद्दा बताया तथा पेंशन बहाली को लेकर भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *