बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अघोर पीठ में किया दर्शन-पूजन

Spread the love

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अघोर पीठ में किया दर्शन-पूजन

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने बाबा गुरुपद संभव राम जी से लिया आशीर्वाद

खबर वाराणसी के पड़ाव आश्रम से है आध्यात्मिक आस्था और सेवा की परंपरा से जुड़े वाराणसी के पड़ाव स्थित अघोर पीठ में रविवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने यहां परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के आसन पर दर्शन-पूजन किया और श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बिहारवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

वाराणसी के पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में रविवार की शाम बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे।

निशांत कुमार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अघोर पीठ पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के आसन पर अपना प्रणाम निवेदित किया और विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी का दर्शन किया और उन्हें प्रणाम निवेदित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस आध्यात्मिक मुलाकात के दौरान निशांत कुमार ने अपने प्रदेश बिहार के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और कल्याण की कामना की।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने आश्रम परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में सेवा कार्यों की जानकारी ली और आश्रम के वैद्य बैकुंठनाथ पांडेय जी से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *