आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में मिला युवक का शव, पाव रोटी बेचकर करता था जीवनयापन, तीन भाइयों में था सबसे छोटा
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी और डॉग स्क्वायड, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। गौरी गांव में नट बस्ती के बगल बहा के पास बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शाहरुख खान के रूप में हुई है। वह गूंगा था और पाव रोटी बेचकर अपना जीवनयापन करता था। मंगलवार शाम से युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नट बस्ती के बगल बहा के पास एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मुस्तफा के 30 वर्षीय पुत्र शाहरुख खान के रूप में हुई है। शाहरुख पाव रोटी बेचकर अपना जीवनयापन करता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को शाहरुख घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह तलाश के दौरान उसका शव मिला। युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।





