मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 39 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, विपक्ष पर साधा निशाना
आजममगढ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किये,
हेलीकॉप्टर विश्वविद्यालय कैंपस में उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।जनसभा स्थल पर हजारो हजार लोगों की मौजूदगी रही, जबकि 12:24 बजे सीएम मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने आजमगढ़ को “आतंकगढ़” बना दिया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले आजमगढ़ अपनी पहचान के लिए मोहताज था, लेकिन भाजपा सरकार ने विकास को नई गति दी।उन्होंने मुबारकपुर की साड़ी, हरिहरपुर के संगीत, आजमगढ़ हवाई अड्डा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और ब्लैक पॉटरी का उल्लेख किया।योगी ने महाराजा सुहेलदेव, पृथ्वीराज चौहान, वीर कुंवर सिंह और अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की वीरता व योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन उत्तर प्रदेश में नहीं होने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश बदला है और अयोध्या में 500 वर्षों बाद राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।योगी ने कहा कि उनकी सरकार में गुंडों और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है तथा कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर विकास में बाधा डालने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सुरक्षा और विकास दोनों सुनिश्चित कर रही है।योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीबों को राशन, युवाओं को रोजगार और बेटियों को सुरक्षा व सम्मान नहीं मिल पाता था।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक सहायता और सम्मान देने का काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ने की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया,उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के विकास को भाजपा सरकार ने नई दिशा और गति देने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर, अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।





