आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर में सोया रहा 50 वर्षीय प्रकाश, सुबह जगाने पर नहीं खुली आंखें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में घर के अंदर सो रहे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश उर्फ बबलू मोदनवाल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। पत्नी के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम प्रकाश शराब के नशे में घर आए थे और रात में सो गए। सुबह पत्नी और बच्चों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया तो उन्होंने बेहोशी की हालत बताते हुए किसी दूसरे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। आर्थिक और परिस्थितिजन्य असमर्थता के चलते पत्नी उन्हें कहीं बाहर नहीं ले जा सकी। बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी ने अपनी जेठानी पर तीन दिन पहले हुए विवाद को लेकर गंभीर आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

आजमगढ़ के बिंद्रा बाजार निवासी प्रकाश उर्फ बबलू मोदनवाल पुत्र मन्ना मोदनवाल की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश तीन भाइयों में थे, जिनमें से दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, प्रकाश अक्सर शराब का सेवन करते थे। पत्नी रूबी मोदनवाल ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम शराब पीकर घर आने के बाद प्रकाश रात में सो गए। सुबह जब उन्हें जगाने का प्रयास किया गया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थानीय डॉक्टर ने उन्हें बेहोशी की हालत में बताते हुए दूसरे चिकित्सक से दिखाने की सलाह दी थी। पत्नी का कहना है कि छोटे बच्चों और आर्थिक असमर्थता के कारण वह उन्हें दूसरे डॉक्टर के पास नहीं ले जा सकी।

वहीं, रूबी ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उनकी जेठानी सुनीता मोदनवाल से विवाद हुआ था। जेठानी ने उन्हें घर से बाहर निकालने की धमकी दी थी। पत्नी ने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ कुछ गलत किया गया है, जिसके चलते उनकी मौत हुई। हालांकि, यह पत्नी की आशंका और आरोप हैं। मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *