आजमगढ़ ब्रेकिंग
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।,मृतक की पहचान सुरजीत गौतम (पुत्र शिवचरन गौतम) निवासी पुष्पनगर के रूप में हुई। बताया गया कि सुरजीत रविवार को ही दिल्ली से घर लौटा था। मीर अहमदपुर तिलक स्थित पंचायत भवन के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।मृतक तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था, घटना से परिवार में मातम पसरा है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।





