दुर्वासा की पंचकोशी में राजमणि यादव ने शिक्षा की अलख जगाने का लिया संकल्प
आजमगढ़ दुर्वासा के पंचकोशी के इलाकाई इलाके में ग्राम गजडी मे जन्मे राजमणि यादव के शुरुआती दिन नहीं भूले हैं भले ही वह अपने कारोबार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फैला रखे हैं गांव से निकाला यह व्यक्ति खुरासन इंटर कॉलेज में अपनी पढ़ाई लिखाई करने के बाद कारोबार की तलाश में लखनऊ निकल चुका है आज जब बीडहल के रतीले इलाके में लोग पहुंचे तो एक शख्स का नाम लोगों की जुबान पर आ रहा था और वह आए भी क्यों ना जहां आज चका चौध जीवन को अपनी पहचान मानने लगे हैं वहीं चका चौध जीवन को देखकर अपनी माटी की तरफ राजमणि यादव मुड़ रहे हैं और अपने क्षेत्र में इलाकाई छात्रों के लिए सीबीएसई के पैटर्न पर निशुल्क शिक्षा देने का मन बना चुके हैं राजमणि यादव ने जो बीड़ा उठाया है क्षेत्र की जनता कह रही है की ऋषि दुर्वासा की कृपा उनके ऊपर बनी रहे जो ऐसी सोच का व्यक्ति सामने आया है आज राजमणि यादव ने विद्यालय भवन की आधारशिला रखने के बाद शिक्षा को अपने जेहन में बैठा लिया है जनपद आजमगढ़ की माटी में एक से एक होनहार पैदा हुए हैं लेकिन इस नई पीढ़ी में राजमणि यादव का विचार उन धनार बनो के लिए एक सबब भी है, उनके मन में शिक्षा की ऐसी जिज्ञासा जगी है कि फ्री शिक्षा देने के लिए वह अपने गांव में बनाये मकान को शिक्षा के लिए दान कर दिए हैं,
अब आने वाले समय में यह देखने को जरूर मिलेगा की जिस गजडी के गिरी लोग दुर्वासा धाम में मंदिर पूजा कर दुर्वासा जी की महत्ता को पूरे देश में फैलाए हुए हैं उस इलाके में राजमणि यादव शिक्षा के क्षेत्र में कितने आई ए एस कितने आईपीएस पैदा कर गजरी की जमीन को देश में पहचान बनवाते है
आज मीडिया के सामने मुखातिब होते हुए उन्होंने जब अपनी कहानी बया करी तो बातें भी दिल को छूने लगी थी 5 साल की उम्र में ही इनकी माता का कैंसर से निधन हो गया उसके बाद एट भट्टो पर मजदूरी कर अपनी शिक्षा को उन्होंने आगे बढ़ाया शिक्षा के दौरान ही वह लखनऊ में जाकर व्यवसाय कर परिवार की रोजी-रोटी चलाते रहे उनके मन में या अभिलाषा जगी की कि क्यों ना गांव में शिक्षा की अलख जगाई जाय और अलख जगाने के लिए उन्होंने अपना मकान भी कल के भविष्य निर्माताओ के लिए दान कर दिया है पत्रकार वार्ता के दौरान क्रिएटिव विवेक यादव भाजपा नेता संजय सिंह प्रभाकर सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे,




